Ranchi:

रांची स्थित दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद आरोपी मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक के कार्यालय और आवास में सीबीआई ने तलाशी शुरु कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक (सीसीआई) को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिल के भुगतान के एवज में 10% रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई ने 25 मार्च को आरोपी मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर तय की गई 50,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. इसके बाद आरोपी मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी शुरु किया गया. फिलहाल तलाशी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed