Ranchi: सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ जिलान्तर्गत स्थित न्यू टाउन हॉल में साईबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, सावधानियां एवं जागरूकता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से डीसी, एसपी एवं डीडीसी ने सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग, साईबर अपराध से बचाव, बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि साईबर अपराधी फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर खाता करते हैं खाली, लॉटरी लगने का झांसा देकर लगाते हैं चपत, गूगल में कोरियर सर्विस के नाम पर ठगी, ओएलएक्स में सामान बेचने के नाम पर ठगी, बड़ी कंपनी के नाम पर होती है ज्यादा ठगी, ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर होता है फ्रॉड, आपके किसी परिजन के गिरफ्तारी का झांसा देकर ठगी, ऑनलाईन गेम के माध्यम से अधिक पैसे का लालच देकर ठगी करना जैसे अन्य कई माध्यम से साईबर फ्रॉड किया जा सकता है. साईबर फ्रॉड होने के बाद के 2-3 घंटे बहुत ही अहम होते है, जिसमें आपके पैसे बचाए जा सकते हैं. साईबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं. इस मौके पर गुरूनाक पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा नाटक के माध्यम से इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं साईबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला में उपस्थित स्कूल के बच्चों एवं अन्य आम जनता को जागरूक किया गया. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से डीडीसी, प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय, डीएसपी (मु०), पुलिस निरीक्षक, यातायात, गुरूनाक पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक व बच्चें एवं अन्य आम जनता उपस्थित रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed