Ranchi: गुमला में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी में पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी ढ़ाबा, रेस्टूरेंट के मालिक है जो अवैध रुप से शराब बेचने का काम करता था. गिरफ्तार आरोपी में सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी रापुटोली निवासी फैमिली रेस्टोरेंट (साहू ढाबा के संचालक बलराम साहू, गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी निवासी जनता फैमली रेस्टोरेंट के संचालक जनता साहु, राजकुमार ढाबा के संचालक राजकुमार साहु और मनोज ढ़ाबा के संचालक गोविन्दा साहु का नाम शामिल है. वही विभिन्न ठिकानों से अगल-अलग ब्रांड के शराब व बीयर के 227 बोतल बरामद किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध रात्रि गस्ती के दौरान आधी रात को सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी गांव स्थित फैमिली रेस्टोरेंट (साहू ढाबा), गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी गांव स्थित जनता फैमली रेस्टोरेंट, राजेश साहु ढाबा, जयसवाल ढाबा एवं मनोज ढाबा में अलग-अलग छापामरी किया गया. छापामारी के क्रम में चारो ढाबा (होटल) से काफी मात्रा में विभिन्न कम्पनी के शराब बरामद किया गया. होटल संचालकों से विदेशी शराब बेचने से संबंधित वैध कागजात की मांग किये जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसपर बरामद शराब को जब्त कर चारो को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed