Patna: ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने आज राहुल गांधी बिहार दौरे पर होगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीन कार्यक्रम में हिस्सा लेगे. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसलिए राज्य की राजनीति में सरगर्मी है. बिहार दौरे पर राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पटना पहुंचेंगे और ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पर राज्यव्यापी पदयात्रा के लिए बेगूसराय जाएंगे. बेगूसराय कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का गृह जिला है, जिन्होंने पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से पदयात्रा शुरू की है. राहुल गांधी बेगूसराय से पटना लौटेंगे और ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सदाकत आश्रम जाएंगे. जनवरी के बाद से राहुल गांधी का बिहार का यह तीसरा दौरा है.
