Patna: गोपालगंज के मुहम्मदपुर बाजार स्थित रेसटोरेंट में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस तीन आरोपी के साथ दो किशोरी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में संचालक बलिदर कुमार, माझागढ़ थाना क्षेत्र के झाझावा कोइनी निवासी अमित कुमार, सिवान जिले क जामो थाना क्षेत्र के तेलमापुर निवासी मुकेश कुमार और किशोरी का नाम शामिल है. मौके पर से 5 पीस कंडोम पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुहम्मदपुर बाजार स्थित सागर रेस्टोरेंट के मालिक बलिदर कुमार अवैध रूप से रूपया अर्जित करने के उद्देश्य से देह व्यापार का संचालन करता है. सूचना पर एसडीपीओ सदर-02, सिधवलिया बीडीओ एवं महम्मदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया. गठित टीम सागर रेस्टोरेंट पहुंचकर छापेमारी किया. पुलिस को देखकर एक संदिग्ध भागने लगा. भाग रहे संदिग्ध रेस्टोरेंट संचालक बलिंदर कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया. रेस्टोरेंट के कमरों की तलाशी ली गई, जिसमें दो कमरों से एक-एक लड़का एवं एक-एक लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. साथ दोनों कमरों से 05 कडोम बरामद किया गया. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कमरा उपलब्ध कराकर एवं अन्य व्यक्तियों के सहयोग से सुनियोजित तरीके से अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था. इस संबंध में मुहम्मदपुर थाना (कांड संख्या105/26) में मामला दर्ज किया गया है.
