Patna: राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को 60 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने उनके कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार उर्फ डॉ० अजोय कुमार देवीचंद साह बकाया वेतन भुगतान के लिये घूस ले रहा था.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण गेस्ट फैकल्टी गौरव कुमार वर्मा ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था. जिसमें बताया गया कि आरोपी प्राचार्य वेतन का बकाया भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-82/25) में मामला दर्ज किया गया. वही अनुसंधानकर्ता डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया.
धावादल कार्रवाई करते हुए कैमूर राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार उर्फ डॉ० अजोय कुमार देवीचंद साह को 60,000 रूपये रिश्वत लेते से इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया.
