Patna: लंबे समय से ड्यूटी से गायब निलंबित सिपाही के विरुद्ध विभाग अब बर्खास्तगी की तैयारी में है. विभागीय कार्यवाही में अंतिम निर्णय लिया जाना है. इसके लिए आरोपी सिपाही को 15 दिन का समय दिया गया है. इसके बाद बर्खास्त कर दिया जाएगा. कटिहार जिलाबल के निलंबित सिपाही उतीश कुमार नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बरसाती वरतर का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिलाबल के सिपाही उतीश कुमार के विरुद्ध नालन्दा महिला थाना (कांड सं0-79/2021) एवं मुंगेर, हेमजापुर, धरहरा थाना (कांड सं0-205/2022) में दहेज अधि० के तहत मामला दर्ज होने के सिपाही के विरुद्ध कटिहार जिला विभागीय जाँच शुरु किया गया. निलंबित सिपाहीउतीश कुमार लंबे अवधि से कर्तव्य से अनुपस्थित चल रहें हैं. विभागीय कार्यवाही संचालन की कार्रवाई में सदेह उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए पत्र के माध्यम से बार-बार सूचित किया गया, परन्तु उतीश कुमार कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए हैं एवं न हीं अपना बचाव पक्ष प्रस्तुत किया. सिपाही के गृह पता पर विशेष दूत एवं स्थानीय थाना के माध्यम से सूचना दी गई। विशेष दूत एवं स्थानीय थाना के द्वारा बताया गया कि इनके घर पर कोई सदस्य उपस्थित नहीं थे एवं घर पर ताला लगा हुआ है. विशेष दूत द्वारा स्थानीय लोगों से पृच्छा की गई तो उनलोगों के द्वार बताया गया कि बहुत दिन से घर घर में ताला लगा हुआ है एवं परिवार के कोई सदस्य घर पर नहीं रहता है. उतीश कुमार के विरुद्ध संचालित कटिहार जिला विभागीय जॉच में अंतिम निर्णय लिया जाना है. उक्त सिपाही कर्तव्य पर 15 दिनों के अन्दर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें. यदि ये निर्धारित समयावधि के अन्दर बचाव पक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं तो यह समझा जायेगा की इनको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है एवं संचालन में आये तथ्यों के आधार पर इस विभागीय कार्यवाही में सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है.
