Ranchi: गुमला पुलिस प्रसाद साहू हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. 1.30 लाख की सुपारी देकर इस घटना को अंजाम दिलवाया गया था. आरोपी में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर, दो महिला समेत चार को पुलिस गिरफ्तार किया है. इनमे गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा निवासी पूर्व एरिया कमांडर मोहन महली, चाहा बगीचा टोली ममता कुमारी रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा निवासी लालधन लोहरा और संतोषी नाग का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 2 गोली और 13,000 रुपया पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि 18 फरवरी को प्रसाद साहु उम्र 36 वर्ष पिता स्व०-सालिक साहु को अज्ञात अपराधियों ने धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी. मामले का त्वरित उद्भेदन के लिए डीएसपी (मुख्यालय) एवं पुलिस निरीक्षक चैनपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुये मामले का उद्भेदन किया. उद्भेदन के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक प्रसाद साहु की हत्या उनके गाँव के ही दो परिवार के साथ पूर्व में मार-पीट एवं टैम्पू जलाने का प्रयास करने के शक था. इसी वजह से षडयंत्र के तहत् दोनों परिवारों ने अपराधियों को 1.30 लाख रूपये देकर हत्या कराया. हत्या एवं षड्यंत्र में शामिल दोनो महिला सहित चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तथा अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी में शामिल मोहन महली पूर्व में पीएलएफआइ का एरिया कमाण्डर रह चुका है. मोहन मछली का रंगदारी, आगजनी एवं आर्मस एक्ट के कई मामलों में अपराधिक इतिहास है.
बेटी के सामने पोगरा से ऊँचडीह पैदल जा पिता की अपराधियों ने की थी हत्या
18 फरवरी को करीब 9:30 बजे रायडीह थाना क्षेत्र के ग्राम-पोगरा से पैदल ऊँचडीह की ओर जा रहे प्रसाद साहु अपने बेटी के साथ जा रहे थे. इसी क्रम में पोगरा गाँव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर डीगरीटाँड़ के पास 2 बाइक से पहुंचे अपराधियों ने प्रसाद साहु के ऊपर धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया. मृतक के बेटी ने गांव जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना की सूचना पर तत्काल रायडीह थाना पुलिस तथा चैनपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर पहुँच कर आवश्यक जाँच-पड़ताल किया. मृत्तक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
