Patna: जहानाबाद के कनौदी स्थित गुरुकल हॉस्टल में बच्चे की हत्या में शामिल कैटिन गार्ड को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप एवं हत्या की पुष्टि की गई है. वही पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई निवासी आरोपी गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा को पुलिस गिरफ्तार किया है. मुकेश कुमार के तकिया का खोल और रसोई घर के पाईप में खून के धब्बे मिले है. सीसीटीभी में मुकेश कुमार का व्यवहार असामान्य और भूमिका संदिग्ध देखी गई. मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में में रेप एवं हत्या की पुष्टि हुई है. आरोपी मुकेश कुमार ने पुलिस को पुछताछ में बताया अपने परिवार में अकेला था, उसके माता-पिता एवं पत्नी तथा बच्चे भी नहीं है. जिसके कारण वह काफी असमान्य व्यवहार का हो गया है तथा पूर्व में मुकेश कुमार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. जिसके कारण अक्सर हॉस्टल के बच्चे उसे “नपुसक” कहकर चिढ़ाते रहते थे. इन्ही सब बातों को लेकर वह काफी कुठीत रहता था. मुकेश कुमार का हॉस्टल के संस्थापक के साथ भी संबंध अच्छे नहीं थे, जिसके कारण वह पूर्व में कई बार हॉस्टल संस्थापक को हॉस्टल खाली करने का धमकी भी दे चुका था. मुकेश कुमार ने हॉस्टल को बदनाम कर हॉस्टल को बंद करवाने के मकसद से वारदात को अंजाम दिया.
सभी हॉस्टल के जांच के लिए धावादल का गठन
मामले की जानकारी देते हुए जहानाबाद एसपी ने बताया कि 6 अप्रैल को कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी स्थित गुरुकल हॉस्टल का एक बच्चा की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो जाने की सूचना मिली. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 को जाम कर दिया. जहानाबाद सदर एसडीपीओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जायजा लेते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया. तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया. इस संदर्भ में मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर कड़ौना थाना (कांड सं0-321/26) में गुरुकुल हॉस्टल के संचालक तरूण कुमार उर्फ गाँधी सर एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. वही मुख्यालय डीएसपी एवं सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में हॉस्टल के संचालक तरूण कुमार उर्फ गाँधी सर को प्रथम दृष्टया साक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. अग्रतर अनुसंधान के क्रम में अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य एव वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध कैटिन गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा को निरूद्ध करते हुए पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया. आरोपी ने अपराध को स्वीकार किया. मुकेश कुमार के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलवाकर उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाने की प्रयास की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने सभी हॉस्टल के जॉच के लिए धावादल का गठन किया है.
