Ranchi: पेशकार बता झांसे में लेकर चाईबासा के रहने वाली युवती को ठगी करने वाले साईबर अपराधी को चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को शादी डॉट कॉम पोर्टल से पीड़िता का नंबर मिला था. गिरफ्तार आरोपी सौरभ गुप्ता उर्फ नन्दन कुमार मूलरुप से बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के पौडेल का रहने वाला है. जो वर्तमान में बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के सब स्टेशन कॉलोनी कथारा नंबर-4 में रहता है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता का shadi com portal के माध्यम से शातिर साईबर अपराधी सौरभ गुप्ता उर्फ नन्दन कुमार मोबाईल नंबर प्राप्त किया. आरोपी स्वयं को धनबाद कोर्ट का पेशकार बताते हुए वाट्सअप विडियो कॉल के माध्यम से पीड़िता का अपत्तिजनक विडियो एवं फोटोग्राफ बनाया. इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए करीब दो लाख रुपयों की ठगी किया. इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना (काण्ड सख्या70/25) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल तकनीकी शाखा के सहायता से अनुसंधान के क्रम में बोकारों जिला के कथारा ओपी क्षेत्र से शातिर साईबर अपराधी सौरभ गुप्ता उर्फ नन्दन कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से बरामद मोबाईल में जाली पहचान पत्र, कई महिलाओं का अपत्तिजनक विडियो, फोटोग्राफ, भारी मात्रा में क्यू आर कोड, पैसों का ऑनलाईन लेन-देन के साथ पीड़िता का अपत्तिजनक विडियो, फोटोग्राफ, पैसों के लेन-देन की विवरणी इत्यादि को बरामद किया गया. सौरभ गुप्ता का अपराधिक इतिहास रहा है. पलामू साईबर काईम थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है.
