Ranchi: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुवात हो रही है. ऐसे में दुर्गापूजा के मौके पर झारखंड में मेले का आयोजन होता है. लोग पूजा पंडाल में मुर्ति देखने को जाते है. ऐसे में दुर्गापुजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द रहेगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, सभी क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी, एसपी, अन्य विंग के अधिकारी को इस बाबत पत्र भेजा गया है.

पत्र के अनुसार दुर्गापूजा पर्व के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिये काफी संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति झारखण्ड राज्य के सभी जिलों में की जानी है. दुर्गापुजा के अवसर पर आकस्मिकता के मद्देनजर सभी प्रकार का अवकाश 20 सितंबर से 4 अक्टूर तक स्थगित किया जाता है. विशेष परिस्थिति में संबंधित आईजी, डीआईडी, एसएसपी, एसपी, समादेष्टा अवकाश की स्वीकृति देगे. इसके अतिरिक्त दुर्गापूजा के दौरान आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिये सभी प्रकार के कार्यालयों में पदस्थापित, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को तैयारी हालत में रखने को कहा गया है. ताकि विशेष परिस्थिति में उनकी प्रतिनियुक्ति आवश्यकतानुसार की जा सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed