Ranchi: संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों, कनीय पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को भारतीय संविधान के उद्देशिका “हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं” की शपथ दिलाई.

इस शपथ ग्रहण के अवसर पर डीजीपी के अलावे डीजी मुख्यालय आर के मल्लिक, एडीजी अभियान संजय आनन्दराव लाठकर, एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता, आईजी अभियान अमोल विनुकान्त होमकर, विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार, आईजी प्रोविजन पंकज कम्बोज, आईजी प्रशिक्षण अन्नेपु विजयालक्ष्मी, डीआईजी विशेष शाखा कार्तिक एस, डीआईजी वितन्तु अश्विनी कुमार सिन्हा, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, एसपी विशेष शाखा चंदन कुमार झा एवं एसपी अभियान अमित रेणु उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed