Patna: सिगरेट पीते बिना नम्बर प्लेट के कार चलाते देखा पुलिस तो होश उड़ गए. चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में लेके भागने लगा. हालांकि आगे सड़क पर वाहनों की भीड़ में फंस गया. तबतक पीछा कर रही पुलिस पहुंच गई और आरोपी को पकड़ा. जब कार की तलाशी ली गई तो हथियार मिला. मामला कैमूर जिले के बेलॉव थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार स्थित तीन मोहानी के पास का है. पकड़े गए आरोपी मणिरंजन चौबे रोहतास जिले के शिवनगर थाना क्षेत्र के भद्रशिला का है. मौके पर से पुलिस बिना नम्बर प्लेट के हुंडई कार, मेड इन इटली लिखा 1 पिस्टल, 1 मैगजीन, 5 गोली और मोबाइल बरामद किया है. आरोपी पूर्व में शिवसागर थाना से लूट मामले में जेल जा चुका है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भभुआ एसपी के निर्देश पर अपराध रोकथाम के लिए बेलॉव थाना पुलिस सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बेलॉव बाजार स्थित तीन मोहानी के पास सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में भगवानपुर की ओर से एक बिना नम्बर प्लेट के सफेद रंग की कार आते हुये दिखाई दिया. जिसका शीशा काले रंग के था. कार चालक सिगरेट पी रहा था. कार रुकने का ईशारा किया गया तो कार चालक भागने का प्रयास किया गया. जिसे बेलॉव बाजार में अन्य वाहन रहने के कारण कार सवार भाग नही सका. एवं पुलिस बल के सहयोग से कार को घेरकर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर कार चालक के पास से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, गोली बरामद किया गया. पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा पाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed