Patna: पटना में एक अपराधी को गोली लगी है. खुसरुपुर थाना पुलिस हत्या के प्रयास, लूट एवं आर्म्स एक्ट में वांछित तथा करीब डेढ़ दर्जन मामले में संलिप्त अंगेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटा हुआ सामान एवं घटना में हथियार बरामदगी के लिए संबंधित स्थलों पर लाया गया. इसी क्रम में अपराधी छुपाकर रखे गये हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ फायरिंग की. जिससे आरोपी अंगेश कुमार घायल हो गया. उसका इलाज करवाया जा रहा है. इस संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है.
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि खुसरुपुर थाना क्षेत्र के वांछित अपराधी अंगेश कुमार की गिरफ्तार के लिए थानाध्यक्ष दलबल के साथ निकले. इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ किया गया. अंगेश कुमार दो हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, छिनतई के मामले में वांछित था. पूर्व से लूट, डकैती समेत डेढ़ दर्जन केस दर्ज है. पूछताछ के बाद आरोपी के निशानदेही पर लुटा गया समान, हथियार बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर सम्बंधित स्थल पर ले जाया गया. जहां आरोपी पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर भागने के दौरान छुआकर रखा गया हथियार निकाल पुलिस पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. जिसमे अपराधी को गोली लगी है. घायल अवस्था मे अपराधी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
