Ranchi: डीजीपी के निर्देश पर साहेबगंज पुलिस बीती रात अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र से 21 वारंटी को पकड़ा है. जिले के 10 थानों की टीमो ने वांछित, वारंटी को गिरफ्तार किया है. तालझारी थाना पुलिस ने राजकुमार साहनी और राजेश पंडित को पकड़ा है. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शेख दुखन, दिनेश महतो, शेख फुनुस, मो इस्तेखार, बीबी मालतो उर्फ मजरुल को पकड़ा है. मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने अब्दुल समद, मक्कू मरांडी को पकड़ा है. बरहेट थाना पुलिस ने शिबू टुडू, लखन सोरेन को पकड़ा है.
बोरियों थाना पुलिस ने जमीन अंसारी, अनवर अंसारी
को पकड़ा है. राधानगर थाना पुलिस ने मो महिरूद्दीन शेख, शिबू मंडल, अमिश कुमार को पकड़ा है. राजमहल थाना पुलिस ने श्यामसुंदर मंडल को पकड़ा है. जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने राजबालव मुसहर को पकड़ा है. बरहरवा थाना पुलिस ने आरिफ शेख को पकड़ा है. और कोटलपोखर थाना पुलिस ने जनंजय साहा को पकड़ा है.
