Patna: गृह मंत्री को गुलदस्ता देते फोटो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है. बांका पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है. वही मामले को लेकर बांका पुलिस विज्ञप्ति जारी किया है. जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोशल मिडिया पर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को गुलदस्ता देते हुए फोटो वायरल किया गया है. गुलदस्ता दे रहे दो व्यक्ति पर हत्या मामले में फिरार होने का आरोप लगाया गया है. जाँच करने पर पाया गया कि ग्राम गोवाबखार थाना जिला बांका के निवासी दीपक महतो उर्फ टुनटुन महतो और संजय महतो किसी मामले में फिरार नहीं है. जिस हत्या के काण्ड में फिरार होने का आरोप लगाया गया है. जो बांका थाना (काण्ड सं०-80/23) से संबंधित है. जिसमें दीपक महतो उर्फ टुनटुन महतो और संजय महतो की संलिप्तता नहीं पायी गयी है. मामले के अनुसंधान एवं मृतक भैरो सिंह के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने सड़क दुर्घटना से मृत्यु होना बताया है. इसके बाद बांका थाना (काण्ड सं० 80/2023) मामले में अंतिम प्रतिवेदन (सं०-1131/25) साक्ष्य की कमी न्यायालय में समर्पित किया गया है. सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे विडियो, फोटो में लगाया जा रहा आरोप निराधार एवं तथ्यहीन है. सोशल मिडिया पर निराधार एवं तथ्यहीन आरोप लगाकर विडियो, फोटो वायरल करनेवाले व्यक्ति की पहचान कर उनके विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
