Ranchi: हुसैनाबाद बीआरसी के रात्रि प्रहरी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पलामू पुलिस चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. साइकिल चोरी के सबूत मिटाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी निवासी योगेन्द्र डोम, बिगू डोम, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया निवासी सनोज डोम और बिहार के माली थाना क्षेत्र के पाण्डेय करमा निवासी सोनु डोम का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलुआ, बांस की लाठी और चोरी का दो साइकिल पुलिस ने बरामद किया है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए एएसपी राकेश कुमार सिंह बताया कि 17-18 मार्च की रात हुसैनाबाद बीआरसी में कार्यरत रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम की हत्या अज्ञात अपराधियों ने बीआरसी कार्यालय भवन के छत पर कर दिया था. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड सं0-63/2025) मामला दर्ज किया गया. मामले का त्वरित अनुसंधान व उद्भेदन के लिए हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी की टीम गुप्त सूचना के आधार पर सिंचाई विभाग नहर कॉलोनी में रहने वाले योगेन्द्र डोम को पूछताछ के लिए हुसैनाबाद थाना लाया गया. पूछताछ के क्रम में योगेन्द्र डोम ने अपराध स्वीकार किया. और पुलिस को बताया कि 15 मार्च की अपने बहनोई सनोज डोम, साथी सोनू डोम एवं बिगू डोम के साथ मिलकर दो साइकिल चोरी किये थे. चोरी करते समय इनलोगो को रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम ने देख लिया. दूसरे दिन शाम करीब  7 बजे रामदेव ठाकुर के द्वारा इन्हे बोला गया था कि जो साइकिल चोरी किया है. उसे लाकर रख दे नही तो सबको जेल भेजवा देंगे. तब चारो साथी मिलकर योजना बनाये कि रात्रि प्रहरी साईकिल चोरी करते हुए देख लिया है. इसलिये उसे ठिकाना लगाना होगा नहीं तो वह फंसा देगा. तब योजना के अनुसार 17 मार्च की रात सनोज डोम, बिगू डोम और सोनू डोम बीआरसी कार्यालय भवन के छत पर सोये रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर को बलुआ और बांस की लाठी से मारकर हत्या कर दिया. एसआईटी की टीम घटना में प्रयुक्त बलुआ तथा चोरीका साइकिल आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed