Patna: सीपीआई विधायक के वायरल अश्लील वीडियो का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के अनुसंधान में पता चला है कि वायरल वीडियों वर्ष 2024 से यू-ट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है जो कि प्रथम दृष्टया किसी अन्य राज्य के राजनेता का प्रतीत होता है. संबंधित वायरल वीडियों को समाचार में भी प्रकाशित किया जा चुका है. आरोपी गौतम सिंह राठौर और सन्नी सिंह ने अपने फेसबुक यूजर आईडी से इस प्रकार का फर्जी वीडियो प्रसारित करके छवि को धूमिल करने तथा भ्रम को महौल उत्पन्न करने के इरादे से किया है.

एक माह पूर्व दर्ज हुआ था मामला, अब आरोपी को तलाश में जुटी पुलिस

बेगूसराय के बखरी से सीपीआई के विधायक सूर्यकांत पासवान के लिखित आवेदन के आधार लर एससी/एसटी थाना (काण्ड सं0-30/25) में 11 जून को मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिक नामजद आरोपी गौतम सिंह राठौर और सन्नी कुमार के विरूद्ध फोटो एडिट कर बनावटी विडियों अज्ञात लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए अपने फेसबुक आईडी से वायरल करने तथा विरोध करने पर विधायक के साथ गाली-गलौज कर धक्का मुक्की करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने के आरोप लगाया गया था. पुलिस दोनों आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed