Patna: भोजपुर स्थित एसबीआई के पकड़ी शाखा में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को पकड़ा है. आरोपी के खाते की जब जांच की गई तो तीन दिन में 19 लाख का ट्रांजेक्शन मिला. गिरफ्तार साइबर अपराधी मोहित कुमार भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर का रहने वाला है. उसके निशानदेही पर 1 मोबाईल, 22 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक तथा 5 एटीएम कार्ड पुलिस ने जप्त किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को बैंक के माध्यम से सूचना मिली कि एक संदिग्ध लड़का पकड़ी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अत्याधिक पैसे का ट्रांजेक्शन कर रहा है. सूचना पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल बैंक पहुँचकर संदिग्ध के बैंक खाता के विवरणी का जॉच किया गया तो संबंधित खाते में 3 दिनों के अंदर करीब 19,00,000 रू का ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली. इसकव बाद आरोपी को पूछ-ताछ के लिए भोजपुर साइबर थाना लाया गया. इस संबंध में साइबर थाना (कांड सं0-35/25) मामला दर्ज किया गया. संदिग्ध आरोपी मोहित कुमार ने पूछ-ताछ के क्रम में बताया कि आरा में साइबर फ्रॉड का एक गिरोह है. जिसका संचालन अमन राज करता है. गिरोह में कई लोग शामिल है. अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि गिरोह के द्वारा पूर्व में भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है. मोहित कुमार एवं अमन राज के बैंक खाता के विरूद्ध अन्य जिलों एवं राज्यों से शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापामारी किया जा रहा है.
