Ranchi: खूंटी के रानिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार-गोली बरामद किया है. रनिया थाना क्षेत्र के भीमटोली निवासी आरोपी मंगल केरकेट्टा उर्फ विनोद के घर से 12 बोर का 1 देशी कट्टा, एसएलआर का 10 गोली और मैगजीन चार्जर बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि रनिया थाना क्षेत्र के तोकेन भीमाटोली का रहने वाला मंगल केरकेट्टा हथियार एवं गोली अपराध करने के नियत से अपने घर में रखा हुआ है. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल मंगल केरकेट्टा के घर से उसके निशानदेही पर कट्टा, गोली बरामद किया. आरोपी मंगल केरकेट्टा उर्फ विनोद को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में रनिया थाना (कांड सं० 21/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
