Ranchi: लातेहार के हड़गड़वा स्थित जंगल में पुलिस छापेमारी कर पीएलएफआई के तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए उग्रवादी हथियार के साथ लेवी वसूली के लिए सभी जुटे थे. गिरफ्तार उग्रवादी में चंदवा थाना क्षेत्र के मड़मा निवासी संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी, बालूमाथ थाना क्षेत्र के पुरनापानी टोला निवासी आशीष उरॉव और लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के हॅजला कालीपुर निवासी बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर जी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 2 पिस्तौल, 7.65 एमएम का चार गोली, .315 एमएम का तीन गोली और सात मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. एसपी को मिली सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम हड़गड़वा गांव स्थित जंगल में छापेमारी कर लेवी लेने पहुंचे पीएलएफआई के उग्रवादी को गिरफ्तार किया. पकड़े गए उग्रवादी संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी के द्वारा चंदवा तथा आस पास के थाना क्षेत्र में स्थित क्रेशर मशीन एवं ईंट भट्ठा मालिकों से लागातार लेवी की मांग की जा रही थी. 4 अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह के क्रेशर मशीन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. उसके बाद फिरोज अहमद के ईंट भट्ठा पर उसके मुंशी को लेवी के लिए गोली मारी गयी थी. पिआरए रोड कंट्रैक्शन कंपनी से भी रंगदारी की मांग की गयी थी.
संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी के विरुद्ध रांची, लोहरदगा, लातेहार व चतरा के विभिन्न थाना में 23 मामला दर्ज है. वही बालक राम के विरुद्ध लातेहार व लोहरदगा के विभिन्न थाना में 9 मामला दर्ज है.
