Ranchi: हजारीबाग के टांडडीह में पुलिस छापेमारी कर 332 पेटी शराब बरामद किया है. वही आठ आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. रांची के टाटीसिलवे समेत अन्य इलाके से शराब मांगाकर डंप किया जाता था. वहां से छोटे वाहनों में बिहार शराब भेजी जाती थी. गिरफ्तार आरोपी में चौपारण थाना क्षेत्र के टांडडीह निवासी कुमार चंदन, चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के परसोनी निवासी रणविजय कुमार सिंह, रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के ईरबा के रहने वाले मो० असलम अंसारी, अरमान अंसारी, राहे थाना क्षेत्र के पारणडीह निवासी दीपक कुमार महतो, बुरुडीह निवासी रौबिन महतो, सिल्ली थाना क्षेत्र के झाबरी निवासी प्रवीण कुमार महतो और बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी चुन्नू कुमार का नाम शामिल है. छापेमारी में 332 पेटी शराब (160 पेटी 8PM व 172 पेटी Star Gold), नकली शराब बनाने में प्रयुक्त विभिन्न ब्रांड का स्टीकर, सील, ढक्कन, स्कॉपियों (BR06PE-8842). स्पीफ्ट डिजायर (JH01EP-3227), RENAULT DATSUN GO PLUS (BR01PM-6881), NISSAN TERAANO (JH01BF-7726) और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी को गुप्त सुचना मिली कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम टांडडीह स्थित कुमार चन्दन के घर पर अवैध रूप से नकली शराब का भंडारण कर छोटी-छोटी गाडी में बिहार में खपाने की योजना बनायीं जा रही है. सुचना पर बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ग्राम टांडडीह स्तिथ कुमार चन्दन के घर पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में भारी मात्र में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. आरोपी के निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर शराब बरामद किया गया. इस अलोक में चौपारण थाना (काण्ड संख्या-323/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed