Ranchi: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गंगा नगर रोड नंबर 1 नदी पार किराये के मकान में रह रही महिला के घर छापेमारी के ब्राउन शुगर बरामद किया है. महिला के निशानदेही पर एक नाबालिग समेत चार आरोपी को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलु, मो0 इस्माईल, मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी और एक निरुद्ध किशोर शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर, 63,640 रुपया नगद, 4 मोबाइल और एक बाइक (JH19D 1458) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01 नदी पार मोहिनी देवी अपने किराये के घर पर अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करती है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी के पास पहुंचकर छापामारी कर मोहिनी शर्मा को पकडा गया. घर की तलाशी के क्रम में कमरे से 50 पुडिया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उसकी निशानदेही पर पहाड़ी मंदिर के पीछे, पानी टकी के पास से सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलु, मो0 इस्माईल को पकड़ा गया. साथ ही एक निरुद्ध किशोर को पकड़ा गया. सुमित तिर्की के पास से ब्राउन शुगर, 40,950 रुपया, पारस कुमार उर्फ गोलु के पास से ब्राउन शुगर, 12,400 रुपया, बाइक, मो० इस्माईल के पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल, 6290 रुपया एवं निरुद्ध किशोर के पास से 2 पुडिया ब्राउन शुगर, मोबाइल, 4000 रुपया बरामद किया गया. इस सदर्भ में सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या:- 359/25) में मामला दर्ज किया गया है.
मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.
