Patna: सीतामढ़ी के नहरा स्थित आम बगीचे में पुलिस छापेमारी कर शराब के साथ सात आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बथनाहा थाना क्षेत्र के चांदपुरा के रहने वाले शंकर कुमार, जयकिशोर महतो, लालाबाबू यादव, सहियारा थाना क्षेत्र के सुगाही निवासी अंजय कुशवाहा, मिर्जादपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार, भूतही थाना क्षेत्र के वनरकुला के रहने वाले बिट्ट कुमार औऱ यूपी के चंदौली जिले के कटेश्वर रामनगर वाराणसी के रहने वाले कृष्ण कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 125 लीटर देशी तथा विदेशी शराब के साथ तीन बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक सहियारा थाना पुलिस बीते रात प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नरहां गांव स्थित एक आम के बगीचे के समीप छापामारी के क्रम में अवैध शराब के साथ 7 आऱोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed