Patna: पटना के चांगर मोड़ स्थित घर में पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और नगदी के साथ आधा दर्जन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा थाना क्षेत्र के रितेश कुमार, मिरमपुर निवासी कृष्ण कुमार, रौशन कुमार, निखिल कुमार, अनंत कुमार और पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी विकास कुमार का नाम शामिल है. मौके पर 58 किग्रा गांजा, 15.66 लाख नगद, 6340 पीस ‘गोगो’ और 6 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पटना ज़िले के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के चांगर मोड़ के पास अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी करने पहुंची. इस क्रम में एक मकान से 58 किग्रा गांजा, 15,66,900 नकद, 6340 पीस गोगो एवं 6 मोबाइल फोन बरामद करते हुए 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी आरोपी एक संगठित तस्करी गिरोह के सदस्य हैं, जो मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त थे. गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. वही पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास, नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *