Ranchi: जमशेदपुर के नामदा बस्ती स्थित मकान में पुलिस छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गोलमुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शुभम सिंह के पास से 500 रुपया नगद, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में नामदा बस्ती अवस्थित मकान नं0-45 में छापामारी किया गया. घर में मौजूद आऱोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे दबोच लिया गया. शुभम सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बर्मामाईन्स थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है.
