Ranchi: चतरा के कुम्हार टोला स्थित घर मे छापेमारी कर पुलिस नगद के साथ मादक पदार्थ बरामद किया है. वही एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मधु कुमारी के रूप में की गई है. पुलिस मौके पर से 3.821 किग्रा ब्राउन शुगर, 2.784 किग्रा अफीम, 1.019 किग्रा सफेद पाउडर, चार बोतल एसिटल कलोरायड, इलेक्ट्रॉनिक नापतौला मशीन, रबड़ बंडल, 23,60700 रुपया नगद और दो मोबाईल बरामद किया है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध ब्राउन शुगर का निर्माण एवं खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना पर एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला स्थित मधु कुमारी के घर से भारी मात्रा में अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर बनाने के सामान तथा नगदी के साथ मधु कुमारी को पकड़ा गया. पुछताछ के क्रम में मधु कुमारी ने बताया कि अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी तेतरिया निवासी रौशन दांगी का भी संलिप्तता है.इस संदर्भ में मधु कुमारी, रौशन दांगी एवं अन्य के विरूद्ध पत्थलगड्डा थाना (24/2025) में मामला दर्ज किया गया है. वही गिरफ्तार मधु कुमारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed