Ranchi: गोड्डा के कसबा स्थित घर में छापेमारी कर पुलिस देशी रायफल के साथ एक आरोपी मेहरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कसबा निवासी गिरफ्तार आरोपी शुभम चौधरी उर्फ बबुआ के निशानदेही पर एक रायफल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि मेहरमा थाना क्षेत्र के ग्राम कसबा में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में अवैध देशी राइफल है, जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता हैं. सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ग्राम कसबा में छापामारी के क्रम में शुभम चौधरी उर्फ बबुआ के घर से एक देशी रायफल बरामद किया. जिस संबंध में मेहरमा थाना (कांड संख्या-184/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के विरुद्ध मेहरामा थाना में पूर्व से दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed