Patna: नालंदा के गिलानीचक स्थित घर में चण्डी थाना पुलिस छापेमारी कर हथियार-गोली के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में चण्डी थाना क्षेत्र के गिलानीचक निवासी सहजादा नट, राजा नट और शेखपुरा जिले के राजोपुर थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से 3 देशी कट्टा और .315 बोर का 21 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात गिलानीचक में कुछ अपराधियों के द्वारा किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये हथियार रखने की गुप्त सूचना चण्डी थानाध्यक्ष को मिली. सूचना पर चण्डी थाना पुलिस दलबल के साथ ग्राम-गिलानीचक स्थित नीतीश मांझी के घर पर तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में नीतीश मांझी के बंद घर के पीछे पलानीनुमा कमरा से तीनों आरोपी को देशी कट्टा एवं गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इस सम्बन्ध में चण्डी थाना (कांड सं0-186/26) में मामला दर्ज किया गया है.
