Ranchi: सरायकेला खरसावां के आमदा स्थित घर मे पुलिस छापेमारी कर चोरी के 62 मोबाईल फोन समेत अन्य समान पुलिस बरामद किया है. वही आमदा मोदी मुहल्ला निवासी आरोपी हिमांशु मोदी उर्फ रचित मोदी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से 62 मोबाइल के अलावे 1 टैब तथा 2 लैपटोप भी बरामद किया गया है. इनमे 10 आईफोन, 16 वीवो, 11 ओप्पो, 9 रेडमी, 9 सैमसंग, 5 रेलमी, 1 पोक्को, 1 टेक्नो, 1 सैमसंग का टैब, 1 डेल का लेपटॉप और 1 लिनोवो का लेपटॉप शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आमदा ओपी के बड़ा आमदा गाँव स्थित मोदी मुहल्ला के हिमांशु मोदी उर्फ रचित के घर पर छापामारी किया. छापामारी के दौरान चोरी का 62 मोबाईल फोन, 1 टैब तथा 2 लैपटोप बरामद हुआ. बरामद मोबाईल टैब एवं लैपटोप का अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है. आरोपी हिमांशु मोदी उर्फ रचित मोदी को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed