Ranchi: किराना और अंडा दुकान में कोडरमा के डोमचाच थाना पुलिस छापेमारी कर शराब और बीयर बरामद किया है. वही दो दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में विशाल कुमार और राजेन्द्र कुमार शर्मा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी डोमचाच थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस विशाल मोदी के किराना दुकान से 41 बोतल शराब, बीयर और राजेन्द्र कुमार शर्मा के अंडा दुकान से 24 बोतल शराब और बीयर बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि डोमचाच थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढाकोला चौक के पास स्थित विशाल मोदी के किराना दुकान में तथा डोमचाच बाजार स्थित एसबीआई बैंक के बगल में स्थित राजेन्द्र कुमार शर्मा के अंडा दुकान में अंग्रेजी शराब को छिपा कर खरीद-बिक्री करता है. सूचना पर डोमचाच थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम ढोढाकोला चैक विशाल मोदी के किराना दुकान एवं राजेन्द्र कुमार शर्मा के अंडा दुकान में बारी-बारी से छापामारी किया. जिस क्रम में विशाल मोदी के किराना दुकान से विभिन्न ब्रांड 41 बोतल अग्रेजी शराब व बीयर और राजेन्द्र कुमार शर्मा के अंडा दुकान से विभिन्न ब्रांड के 24 बोतल शराब, बीयर बरामद किया गया. इस संबंध में डोमचाच थाना (कांड सं0 86/25) में मामला दर्ज किया गया है. दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
