Patna: बिहार में शराबबंदी के बाबजूद लोग इसकी धज्जियां उड़ा रहे है. प्रतिबंध के बाबजूद इसकी खरीद-बिक्री चल रही है. लोग शराब पार्टी कर रहे है. हालांकि पुलिसिया कार्रवाई भी साथ साथ चल रही है. तस्कर के साथ शराब भी पकड़े जा रहे है. सोमवार को मोतिहारी पुलिस ने होटल में शराब पार्टी कर रहे 17 लोगो को गिरफ्तार किया है. आरोपी में बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र के राजगुरु निवासी आर्यन कुमार, नरकटियागंज थाना क्षेत्र के सुमित सोनी, मोतिहारी जिले के टाउन थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी निवासी अक्षय रमण, अमित कुमार, बालगंगा निवासी आदित्य राज, तेलिया पट्टी निवासी सनी कुमार, गाँधी नगर के रहने वाले अभिषेक कुमार, कृष्णनगर निवासी नवीन कुमार मिश्रा, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमला निवासी प्रतीक कुमार, अशोक कुमार पंडित, आकाश कुमार,
सिरसा कॉलोनी निवासी श्रीनार्थ वर्मन, चिरैया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सत्यम सिंह, मलाही थाना क्षेत्र के गमरखा निवासी रौशन कुमार, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के विक्की कुमार, गौतम कुमार और राज कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से यूपी में बिकने वाली 2 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड और 2 खाली बोतल बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक छतौनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जमला रोड स्थित मंजर अस्पताल के पास दर्शन होटल में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे है. सूचना पर छौतनी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच कार्रवाई करते 17 आरोपी को होटल से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से शराब के कई बोतल बरामद किया गया. पकड़े गए कुछ आरोपी अपराधिक प्रवृति के है. कुछ का शराब माफिया भी है. होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. होटल मालिक फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
