Ranchi: डीजीपी के निर्देश पर एडीजी अभियान संजय आनन्दराव लाठकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार से महाकुंभ मेला को लेकर यात्रियों के आवागमन के मद्देनजर राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक रूप से समीक्षा बैठक की. बैठक के क्रम में आगामी 26 फरवरी तक चलने वाले प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर झारखंड के महत्वपूर्ण स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने से संबंधित व्यापक रूप से समीक्षा की गई. समीक्षा में कई दिशा निर्देश दिया गया. जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं स्थानीय रेलवे स्टेशन में उपलब्ध कन्ट्रोल रूम से आपसी समन्वय स्थापित की जाय ताकि रेलवे स्टेशन और जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम में सीधा समन्वय बना रहे.
रेलवे स्टेशन कन्ट्रोल रूम एवं उसके माध्यम से जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम में उक्त स्टेशन पर बनारस, प्रयागराज से आने वाली व जाने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेन की जानकारी उपलब्ध रखना को कहा गया है. सभी एसपी, डीसी को जिला मे कम से कम एक डीएसपी स्तर के अधिकारी एवं दण्डाधिकारी को ऐसे रेलवे स्टेशन प्रतिनियुक्त करने को कहा है. जहाँ पर भीड़ अधिक होने की उम्मीद हो. प्रतिनियुक्त अधिकरी व दंडाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे. प्रतिनियुक्त प्रभारी वॉट्सऐप नम्बर इत्यादि रेलवे कन्ट्रोल रूम और जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगा. ताकि आपसी समन्वय स्थापित कर आपातकालीन स्थिति में यथाशीघ्र यात्रियों को सहयोग एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे से आपसी समन्वय स्थापित कर माईकिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित की जाय ताकि आवश्यकता अनुसार Announcement कर भीड़ सुव्यस्थित किया जा सके. भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर ट्रैफिक की सम्पूर्ण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्रियों के भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी व दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाय. जीआरपी, आरपीएफ के साथ रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने वाले सभी भागों में पर्याप्त संख्या में बल उपलब्ध कराया जाय ताकि अनावश्यक लोग या बिना टिकट के लोग स्टेशन पर पीक आवर में प्रवेश न करें. जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी, दण्डाधिकारी, बल का दायित्व होगा कि वह स्टेशन में प्रवेश एवं निकास वाले सभी भागों को चिन्हित करके रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उस स्थान का प्रयोग भीड़ को कम करने में किया जा सके. रेलवे स्टेशन से लगातार सम्पर्क में रहेंगे ताकि ट्रेनों के आवागमन के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके एवं स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों पर सवार यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी, दण्डाधिकारी यह समीक्षा करेंगे कि रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सीसीटीभी कवरेज है अथवा नहीं. यदि है तो वहाँ पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीसीटीभी के माध्यम से भीड़ वाले स्थानों पर नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर अविलम्ब वांछित कार्रवाई की जा सके. प्रयागराज महाकुंभ मेला को लेकर यात्रियों का आवागमन मुख्यतः रेल मार्ग से हो रहा है जिसमें काफी संख्या में स्टेशनों व ट्रेनों में पुरूष, महिला, बच्चे, बुजूर्ग पूरे परिवार के साथ यात्रा करने को आतुर रहते हैं. जिससे जरूरत से ज्यादा भीड़-भाड़ इकट्ठा हो जाने के कारण यात्रियों द्वारा ट्रेन को पकड़ने के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी जाती है. ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना के पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं को सुदृढ़ की जाय. प्रतिनियुक्त अधिकारी रेलवे स्टेशन से यह जानकारी अवश्य पता करेंगे कि कौन सी ट्रेन रद्द है एवं अचानक किसी कारण से कौन सी ट्रेन रद्द की गयी है. यात्रियों के आवागमन को लेकर स्टेशन पर बनाये गए फुट ओवर ब्रीज पर विशेष ध्यान देंगे ताकिफुटऑवर ब्रीज पर एक साथ काफी भीड़-भाड़ इकट्ठा न हो सके. आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन पर यथासंभव एक एम्बुलेंश पारायेडिक्स स्टाफ के साथ प्रतिनियुक्ति की जाय. स्थानीय पुलिसकर्मी के पास प्राथमिकी उपचार किट उपलब्ध रहे. डीसी अपने स्तर से डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करेंगे इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. महाकुंभ मेला को लेकर अधिक से अधिक संख्या में आने वाले भीड़ की संख्या की आसूचना का संकलन निश्चित रूप से पूर्व में ही एकत्रित कर ली जाय. ताकि स्टेशन पर काफी भीड़ इकट्ठा होने पर यात्रियों के लिए सड़क मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाय. ताकि रेलवे पर कम बोझ पड़ सके तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि यात्रियों द्वारा प्रयोग किए जा रहें सड़क मार्गों पर दुर्घटना न हो इसकी सतर्कता बरती जाए. सभी बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन सभी एसएसपी, एसपी निश्चित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे. सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी भी व्यवस्थाओं का अनुश्रवण अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे.
इस बैठक में एडीजी अभियान संजय आनन्दराव लाठकर, जोनल आईजी अखिलेश झा, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी रेल नरेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी रेल प्रियदर्शी आलोक, सीटीसी मुसाबनी एसपी विजय आशीष कुजूर भौतिक रूप से एवं एडीजी रेल तदाशा मिश्रा, सभी जोनल आईजी, आरपीएफ के आईजी, वनज के डीआईजी, रांची, धनबाद, देवघर, पलामू, कोडरमा, समेत अन्य जिलों के रेलवे के वरीष्ठ पदाधिकारी, डीसी, एसएसपी, एसपी (रेल सहित) एवं अन्य पदाधिकारी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित थे.
