Patna: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस के साथ झड़प में पुलिस पदाधिकारी घायल होने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला बेतिया जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक बीते रात पुलिस नवलपुर थाना के वांछित प्रभु चौधरी की गिरफ्तारी के लिए नवलपुर थाना पुलिस दलबल के साथ उसके घर पीपरपाती में छापेमारी करने पहुँची. जिसका विरोध वांछित प्रभु चौधरी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने किया. इस विरोध एवं झड़प में कुछ पुलिस पदाधिकारी को मामूली चोट लगी. इस घटना के बाद पुनः छापेमारी कर घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वही पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.
