Patna: पुलिस वर्दी में पीएम को अपमानजनक शब्द कहने के साथ स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. घटना के वायरल विडियों की जब पुलिस जांच की तो पता चला कि आरोपी अमारी बड़का बिगहा का रहने वाला है. आरोपी की पहचान ब्रजेश यादव के रुप में की गई है. औरंगाबाद पुलिस इसका खंडन किया है कि वायरल वीडियो में पुलिस वर्दी में दिख रहे व्यक्ति पुलिस कर्मी नहीं हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे विडियो में गोह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस वर्दी पहनकर प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग एवं स्थानीय लोगों को गाली गलौज किया जा रहा था. वायरल विडियो के संदर्भ में गोह थानाध्यक्ष ने विडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के अमारी बड़का बिगहा निवासी ब्रजेश यादव पिता-स्व० लालबहादुर सिंह (पूर्व दफादार) के रूप में किया गया. साथ ही गोह थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ब्रजेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं एवं इनके पिता पूर्व मे गोह थाना के दफादार (सेवानिवृत्त) थे. जिनकी मृत्यु हो गई हैं. ब्रजेश यादव अपने मृत पिता के वर्दी को पहनकर गोह बाजार में घूम रहा था. इस संदर्भ में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं.
