Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ धनबाद में पुलिस का मुठभेड़ हो गया. मुठभेड़ में दो अपराधी को गोली गली है. जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया. पुलिस आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्तार किया है. सोमवार को धनबाद जिले के झरिया के भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुए मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं. जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस के अचानक पहुंचने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया. अचानक फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही. मुठभेड़ में गिरोह के सदस्य अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी है. अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. वहीं धनबाद के रहने वाले अपराधी विक्की डोम को भी पैर में गोली लगी. तीसरा अपराधी अफजल उर्फ अमन भागने के प्रयास में गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया. पुलिस ने तीनों घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मौके से हथियार, मोबाइल और बम बरामद किया है. वहीं भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह जंगल में मुठभेड़ के बाद बरामद जिंदा बम को बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने नष्ट कर दिया. मुठभेड़ के क्रम में तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस ऑपरेशन में गिरोह के 60 बैंक अकॉउंट का भी डिटेल पुलिस के हाथ लगे हैं. जिसे पुलिस खंगाल रही है.
तीनों अपराधी राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.
