Gaya: शेरघाटी में डॉक्टर पर जानलेवा हमले के शामिल अपराधी के साथ पुलिस का मुठभेड़ हो गया. मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. दो अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ में जख्मी अपराधी सतीश उर्फ चंदन शेरघाटी थाना क्षेत्र के कजरसोत का रहने वाला है. वही दोनो गिरफ्तार अपराधी में शामिल विक्की कुमार भटकुरहा का रहने वाला है, आशीष कुमार रमना का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से एक देसी कट्टा, दो गोली, एक खोखा, एक मोबाइल और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
बता दे कि 19 जुलाई को गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में डॉ. तपेश्वर सिंह पर फॉयरिंग की गई थी. गोली लगने से के चिकित्सक को घायल अवस्था मे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में शेरघाटी थाना (कांड संख्या-337/25) मामला दर्ज किया गया था.

बाइक से गिरने के बाद फायरिंग करने लगा अपराधी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज, अनुसंधान में पता चला कि के डॉ. तपेश्वर सिंह पर गोली चलाने की घटना में सतीश उर्फ चंदन मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल है. मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर गया पुलिस की विशेष टीम ग्राम हसनपुर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर बाइक सवार तीन संदिग्ध तेज गति से भागने लगे. पीछा किए जाने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसके बावजूद उनमें से एक अपराधी भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें चंदन के पैर में गोली लगी. घायल अपराधी को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया. घायल अपराधी के साथ रहे विक्की कुमार एवं आशीष कुमार को भी पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed