Ranchi: राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में पुलिस अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया. शुक्रवार सुबह रातु थाना क्षेत्र के होचर चोचरटाड़ इलाके में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो को गोली लगी है. घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रुप में की गई है. दोनों के पास से एक-एक पिस्टल बरामद किया गया है. सभी अपराधी राहुल दुबे गिरोह का सदस्या है. घायल साजन अंसारी खलारी थाना क्षेत्र में हुए हवलदार पर फायरिंग में शामिल था. इसके अलावे दो अन्य अपराधी को आधा दर्जन पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. मौके पर ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होने बताया कि इलाके में दहशत फैलाने के उदेश्य से अपराधी पहुंचे थे. इसी सूचना पर पुलिस जब अपराधियों की तलाश में जुटी तो पुलिस को देख अपराधी फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है.

गश्ती के दौरान अपराधियों के फायरिंग में हवलदार को लगी थी गोली

22 सितबंर को खलारी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी के उपर पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास करीब 12:00 बजे रात्रि बिना रजि० नम्बर के बाइक सवार संदिग्ध एवं बलेनो कार के पास खड़े 4-5 अज्ञात संदिग्ध अपराधियों ने फायरिंग किया. जिसमें गश्ती में तैनात हव० रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस मामले में पुलिस गोली से जख्मी साजन अंसारी भी शामिल था.

पूर्व में चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलेरी निवासी राहुल दास एक लोडेड देशी कट्टा, 4 गोली, 7.62 एमएम का 10 गोली, बलेनो कार (JH03N1396), बिना रजि० नम्बर का बाइक समेत अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया गया था. राहुल दास झारखण्ड के राँची रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गिरिडीह जिला के तथा बिहार के गया एवं अन्य जिले में कई लूट, डकैती जैसे जघन्य मामले में आरोपित है. गश्ती टीम पर फायरिंग से एक सप्ताह पूर्व बिहार के गया जिले के शेरघाटी जेल से छुटा था. जेल से निकलने के बाद पुनः योजना बनाकर खलारी इलाके में अपने सहयोगियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed