Patna: पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी समेत अन्य मामले में वांछित अपराधी के साथ पुलिस का एनकाउंटर हो गया. जख्मी हालत में आरोपी को नजदीकी हॉस्पीटल ले जाया गया. जहां से मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच भेज दिया गया. मुठभेड़ में जख्मी कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मध्यरात्रि एसटीएफ एवं सीतामढ़ी जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चंदौली बस स्टैंड के समीप जिला का कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार को लोकेट किया गया. इसी क्रम में एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी करने लगी. इसी दौरान आरोपी पुलिस बल पर फायरिंग शुरु कर दिया. पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई फायरिंग किया. जिसमें शांतनु कुमार गोली लगने से घायल हो गया. घटनास्थल से एक पिस्टल तथा तीन खोखा बरामद किया गया है. बता दे कि शांतनु कुमार बेलसंड थाना (कांड सं० 92/24) में दर्ज मामले के साथ (कांड सं
187/25) में वांछित चल रहा था. पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी करने और रवि सिंह हत्याकांड सहित अन्य हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था.
