Ranchi: जमीन विवाद में फायरिंग कर भाग रहे बुजुर्ग को पलामू के पाटन थाना पुलिस ने दबोचा लिया. आरोपी के पास से .315 बोर का एक देशी कट्टा, एक गोली, दो खोखा और एक तलवार पुलिस ने बरामद किया है. पकड़े गये 65 वर्षीय आरोपी नरेन्द्र कुमार महतो पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला का रहने वाला है. पुलिस के अनुआर शनिवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बैदाकला में एक व्यक्ति द्वारा ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की जा रही है. सूचना पर पाटन थाना पुलिस दलबल के साथ बैदाकला गांव स्थित आहर के पास पहुँची, तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा. जिसे मौके पर मौजूद पुलिस दौड़ाकर पकड़ा. आरोपी के विरुद्ध एएसआई के आवेदन पर पाटन थाना (कांड संख्या 61/2025) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *