Patna: मधेपुरा के चटनमा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान भाग रहे बाईक सवार को पुलिस ने दबोच लिया है. वही आरोपी के निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में आलमनगर थाना क्षेत्र के बजराहा निवासी गौरव कुमार और पुर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के डरवा निवासी गुरुशरण कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, दो मोबाईल और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाईक सवार को बघरा से मकदमपुर जाने वाली मुख्य मार्ग में चटनमा मोड़ के समीप रोका गया तो भागने लगा. जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. भागने का कारण पूछने पर बताया कि मोबाईल में हथियार का फोटो है. पूछताछ करने पर अपने घर पर देशी कट्टा बैग में छुपाकर रखने की बात स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा बरामद किया गया. इस संदर्भ में पुरैनी थाना (कांड सं0-01/26) में मामला दर्ज किया गया है.
