Ranchi: पाकुड़ में सिद्धो कान्हु पार्क के पास झगड़े के दौरान हथियार के साथ दो आरोपी को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सल्फी शेख और सागिर शेख का नाम शामिल है. दोनो आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आऱोपी के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हु पार्क के पास दो व्यक्ति झगड़ा कर रहे हैं. उनके पास पिस्तौल भी है. सूचना पर टाउन थाना पुलिस एवं टाईगर मोबाईल के जवान मौके पर पहुंची. तथा दोनो आरोपी को खदेड़ कर एक देशी कट्टा के साथ दबोच लिया. इस संबंध में टाउन थाना (कांड संख्या 56/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed