Ranchi: लालपुर के डंगराटोली चौक के नजदीक फर्जी नंबर बाईक में लगाकर घूम रहे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. बरियातु थाना क्षेत्र के सत्तार कॉलोनी में रहने वाले आरोपी मुस्लिम अंसारी को बाईक में फर्जी नंबर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रायः ऐसी शिकायत प्राप्त हो रही थी कि मोटर वाहन मालिक वाहन रजिस्ट्रेशन के नम्बर प्लेट से छेड़छाड़ एवं अपने वाहन के नम्बर प्लेट पर किसी अन्य वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर लगाकर वाहन चलाया जाता है. जिसके कारण आमजनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
रांची के ट्रैफिक एसपी मामले में संज्ञान लेते हुए विशेष टीम गठित कर सभी यातायात थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया. इसी क्रम में लालपुर यातायात थाना क्षेत्र के डंगराटोली चौक के पास बाईक चालक को रोका गया. जाँच के क्रम में यामहा लिवरो वाहन के आगे का सं० JH-01EF-5670 एवं पीछे में JH-01FF-5670 लिखा हुआ था. चालक मुस्लिम अंसारी वाहन के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखाया. उक्त वाहन का F.T.V.R. मशीन में चेचिस नं0-MEIRG66X4P0002868 का जॉच करने पर पाया गया कि इस वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नं०-JH-01FC-4534 जो मो० रसुल अंसारी के नाम से पंजीकृत है. इस तरह वाहन चालक मुस्लिम अंसारी द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर परिचालन किया जा रहा था जो, इनके द्वारा अवैध गतिविधि में शामिल रहने को दर्शाता है. तदृश्चात रजिस्ट्रेशन नम्बर JH-01EF-5670 की जाँच करने पर पता चला कि उक्त रजिस्टेशन नम्बर कटहम मोड़ के रहने वाले शुभम कुमार के नाम से पंजीकृत है. उल्लेखनीय है कि आवेदक शुभम कुमार अपने वाहन संख्या JH-01EF-5670 के संबंध में ट्रैफिक एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था. जिसमें गलत चालान काटे जाने का उल्लेख किया गया है. मुस्लिम अंसारी को फर्जी नम्बर लगाकर वाहन चलाने वाले के आलोक में बीएनएस के सुसंगत धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. राँची यातायात पुलिस आपसबों से अपील करती है कि अपने-अपने वाहन में मोटरयान अधिनियम के तहत प्रोपर तरीके से रजिस्ट्रेशन नम्बर को नम्बर प्लेट में अंकित कराकर ही अपने वाहन का उपयोग करेंगे.
