Patna: पूर्णिया में ट्रैफिक थाना के नजदीक पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में मो० साहिल नवाज और हेलाल अशरफ का नाम शामिल है. दोनो बायसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक यातायात थाना पुलिस पदाधिकारी थाना के सामने वाहन जाँच कर रहे थे. वाहन जाँच के क्रम में नगर निगम की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रूकने का ईशारा किया गया तो पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल के सहयोग पकड़ लिया गया. इस संबंध में के हाट थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर हेलाल अशरफ को गिरफ्तार किया गया.
