Ranchi: हथियार के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने दबोच लिया है. वही आरोपी के पास हथियार, गोली के साथ नगदी भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में कटकमदाग थाना क्षेत्र के मनीष राणा उर्फ मनीष कुमार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बेलर गड़ा निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपक कुमार गुप्ता और रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा बमनीडीह के रहने वाले अमन कुमार उर्फ पवन सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2 देशी पिस्टल, 3 मैगजीन, 7.65 एमएम का 7 गोली, 9 एमएम का 3 गोली, अपाचे बाइक (JH02BH&775), 1 एप्पल कंपनी समेत दो मोबाइल और 35,000 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि बीते रात गुप्त सुचना मिली कि कुछ हथियारबंद अपराधी बाइक पर सवार होकर कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूट कि घटना को अंजाम देने वाले है. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सभी महत्वपूर्ण स्थानो पर वाहन चेकिंग लगाया. इसी क्रम में महुडर, विष्णुपुरी रोड पर विष्णुपूरी के तरफ से 2 बाइक सवार महुटर की तरफ से आ रहा था. तभी पुलिस को देख बाइक रोककर भागने का प्रयास करने लगा, जिले घेराबंदी कर पकड़ा गया. साथ ही साथ दूसरे बाईक पर सवार एक अन्य को पकड़ा गया. एक बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मनीष राणा उर्फ मनीष कुमार, दीपक कुमार उर्फ दीपक कुमार गुप्ता व अमन कुमार उर्फ पवन सिंह ने फरार आरोपी के बारे में पुलिस को बताया कि अभिनाश कुमार उसका नाम है. कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर दीपक कुमार तथा मनीष कुमार ने अपने बयान में अभिनाश कुमार तथा राहुल कुमार के साथ मिलकर खीरगौच पेट्रोल पंप के कर्मी से पैसे लूटने कि बात स्वीकार किया है. इस संदर्भ में सदर थाना (बड़ा बाजार ओपी) थाना (काण्ड संख्या 244/25) में मामला दर्ज है. वही भागने का कारण पूछने पर मनीष राणा ने बताया कि मेरे पास पिस्टल था जिसके कारण पुलिस को देखखर भागने लगा. यही बाद अमन कुमार ने भी बताया. साथ ही बताया कि हमलोग लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे. अमन कुमार उर्फ पवन सिंह और दीपक कुमार उर्फ दीपक गुप्ता का अपराधिक इतिहास है. दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज है.
