Ranchi: सिमडेगा के कारीमाटी पांगुर में बने कंपनी के कैम्प में खड़े वाहन में आग लगाने वाले 9 उग्रवादी को को जलडेगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जलडेगा थाना क्षेत्र के बनजोगा पोढोझरिया के रहने वाले जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, बनजोगा चबुतरा टोली के रहने वाले हेरमन तोपनो, देवबहार बंडाटोली के रहने वाले दिनेश बरवा, बनजोगा कुसुमटोली के रहने वाले मंगल तोपनो, सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठेरीटोली के रहने वाले आशीष मिंज, खूंटी जिले के बेलवादाग के रहने वाले करन लोहरा, पिता- महादेव लोहरा, करण लोहरा, पिता- लोधा लोहरा, तोरपा थाना क्षेत्र के साथाना निवासी अमित कुमार और रांची के सदर थाना क्षेत्र के भरमटोली के रहने वाले सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 10 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र में रोड निर्माण कम्पनी SRMV DP (JV) के द्वारा लचड़ागढ़ से ओड़गा रोड तक रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है. उक्त कम्पनी का अस्थायी कैम्प कारीमाटी पांगुर में बनाया गया है. सड़क निर्माण कार्य में लगे सभी कर्मचारी एवं वाहन पांगुर कैम्प में ही रहते है. 25-26 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने भय पैदा करने एवं लेवी वसूलने के उदे्श्य से कैम्प में खड़े वाहन में आग लगाने का प्रयास किया गया. इस संबंध में जलडेगा थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सिमडेगा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया.
