Ranchi: धनबाद के सरायढ़ेला स्थित फायरिंग रेंज में पुलिस-अपराधियों के बीच रविवार की शाम मुठभेड़ हो गया. इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर और एक दरोगा (एसआई) घायल हो गया. दोनो घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायल पुलिस पदाधिकारी बालमुकुंद सिंह सरायढ़ेला थाना में तैनात है. वही एक अन्य अपराधी मौके पर फरार हो गया है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में कुछ अपराधी जमा हुए है. जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान छिपे अपराधियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला. दोनों ओर से कुछ देर तक गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस को गोली लगी. जख्मी अपराधी सुदीप उर्फ सुधीर ओझा बिहार के आरा जिले के शाहपुर स्थित गरजा का रहने वाला है.

मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ है. बम डिफ्यूज करने वाली बीडीएस टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं.

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार समेत धनबाद पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed