Patna: खेत मे दो पक्षो के बीच मारपीट का वायरल वीडियो पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है. मामला सहरसा बिहरा थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार आरोपी में बिहरा थाना क्षेत्र के बारा घाट वार्ड नं०-03 के रहने वाले राम प्रवेश यादव और उसका पुत्र रविन्द्र यादव का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को सोशल मिडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुआ. जिसमें दो पक्षों के बीच खेत में मारपीट किया जा रहा था. विडियो का सत्यापन कराया गया तो पता चला कि बिहरा थाना क्षेत्र के बारा गांव के वार्ड नं०-03, में जमीनी विवाद को लेकर गिरधारी यादव को उसके सहोदर भाई राम प्रवेश यादव एवं भतीजा रविन्द्र यादव कुदाल के पसाठ से मारकर जख्मी एवं मुर्छित कर दिया गया था. घायल को उनके परिजनों ने ईलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वही जख्मी के पत्नी के आवेदन के आधार पर बिहरा थाना (कांड संख्या-179/25) में मामला दर्ज किया गया. बिहरा थाना पुलिस की टीम त्त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया.
