Saharsha: बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए दो दिन बांकि है. 6 नवम्बर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेगा. यहां अनेक साथी है जो आपके जनप्रतिनिधि के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं. इस चुनाव में बहुत सारे नौवजवान बेटे-बेटियां है जो पहली बार वोट डालने वाले है. मैने जब पहली बार वोट डाला था. तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नही जाना चाहिए. हवा का रुख देखुंगा मेरी वोट से सरकार बने. ऐसा सोचा था मेरी वो खुशी रही कि मै सफल हो गया. मै आपको भी कहता हूं अपना जब पहला वोट डालेगे तो सरकार बनाने वाला होना चाहिये. एनडीए की सरकार बनने वाली है. आपका वोट एनडीए की सरकार को मजबूती देने वाला है. इसलिए सभी नवजवान बेटे-बेटी जो पहली बार वोट डाल रहे है उनको मेरा विशेष आग्रह इसबार आपका वोट एनडीए की सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिये. सोमवार को सहरसा स्थित पटेल मैदान पीएम नरेद्र मोदी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होने आपका वोट एनडीए को मजबूती देने वाला है. माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी जैसी अनगिनत महिलाएं-माताएं हमारी प्रेरणा हैं. पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है. एनडीए की पहचान विकास से है और आरजेडी कांग्रेस की पहचान विनाश से है. विकास की भाषा समझ ही नहीं आती. इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं. जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है.

बिहार का युवा बिहार में करेगा काम, महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी

सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा एनडीएस के साथी चुनाव में एकजुट होकर लड़ रहे है. उनको विजय बनाना है. दूसरा जंगल राज वाले है उनको ऐसा पराजय देना है वो बिहार का कभी बिहार का कभी बूरा सोच भी नही. आपका वोट विकसित बिहार के लिए होना चाहिए. ये दृश्य साफ-साफ दिखा रहा है कि एनडीए की सरकार फिर एक बार बनने जा रही है. विकास की राह और मजबूत होने वाली है. नौवजवान के सपने पूरे होने वाले है. माता-बहनो के सुरक्षा की गारंटी पक्की हो रही है. साथियो बिहार का युवा बिहार में काम करेगा. बिहार का युवा बिहार का नाम करे ये हमारा संकल्प है. ये काम एनडीए को दिया आपका एक वोट करने वाला है. आपके वोट की वो ताकत है. कोसी और मिथिला के मेरे भाईयो बहनों  बीते वर्षो में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है. अब विकास की इस रफ्तार को हमे मिलकर और तेज करना है. इसलिए एक बार एनडीए सरकार बिहार की पहचान ज्ञान से भी है. और नारी सम्मान से भी है. बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है. माता सीता हो देवी भारती हो विदुषी गार्गी हो ऐसे अनगिनत महिलाएं माताएं हमारी प्रेरणाएं. नारी सशक्तिकरण की प्रेरक भुमि से आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्वकप के विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है. भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्वकप जीता है. पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है. और ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है. ये विजय सिर्फ खेल के मैदान तक ही सीमित नही है, ये भारत के बेटियों के नये आत्मविश्वास का भी प्रतीक है. ये छोटे-छोटे गांवे से कस्बो से निकली बेटियां ये हमारे किसान मेहनत मजदूरी करने वालों निम्न मध्यम वर्ग परिवार की बेटियां है. इनपर मुझे गर्व है पूरे देश को गर्व है. मेरी चैम्पियन बेटियों के माता पिता को भी बहुत बहुत बधाई देता हुं. जब बेटियों को उचित अवसर मिलते है, प्रोत्साहन मिलता है. तब जाकर ऐसे परिणाम आते है. नारी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना उनके सामने से हर बाधा को दूर करना बीते 10-11 वर्षो में एनडीए के सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही थी. आज आप देखिये हमारी बेटियां हर मोड़ पर हर मैदान में नई बुलंदियां छू रही है. आज हमारी बेटियां फाईटर जेट उड़ा रही है. सीमा पर देश की रक्षा कर रही है. क्योकि हमने सेनाओ में बेटियों के लिए नए अवसर बनाए, सैन्य स्कूल के डिफैस एकेडमी में बेटियों के लिए दाखिले शुरु किए. हमारे देश की महिल वैज्ञानिक चंद्रयाण, गगनयान जैसे बड़े अंतरिक्ष अभियानो में बहुत बड़ी भुमिका निभा रही है. आज देश में एक लाख अस्सी हजार से ज्यादा रजिस्टर स्टार्टअप है. इनमें से 87 हजार स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है. या पार्टनर है. आज हमारे गांव की बेटी ड्रोन पायलट बनकर खेती में ड्रोन क्रांति का नेतृत्व कर रही है. डिजिटल बैंकिग की क्रांति हो या बीमा क्रांति हमारी बेटियां देश को रास्त दिखा रही है. जो कभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मजाक उड़ाते थे. आज वो भी सोच रहे होगे उन्होने देश की बेटियों का कितना अपमान किया. साथियों नारी का सम्मान बढ़ाना, नारी की गरिमा की रक्षा उनके जीवन की मुश्किले कम करना उन्हे रोजगार स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. करोड़ो शौचालय बनाकर, करोड़ो घर में नल से जल पहुंचाकर उज्वला का गैस कनेक्शन देकर आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देकर गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजकर गर्भवती महिलाओं के छुट्टी बढ़ाकर हमारी सरकार ने महिलाओं के अनेक चिन्ताओं और मुसीबतो को कम करने का काम किया है. महिलाओं के नाम पर पहले कोई संपत्ति भी नही हुआ करता था, हमारी सरकार 4 करोड़ पीएम आवास बनाए. तो पक्का किया कि ज्यादातर घर महिलाओं के नाम होगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *