Ranchi: पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य ओझा पहान को उसके सहयोगी के साथ खूंटी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोल्या बगीचा टोली के रहने वाले ओझा पहान उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो उर्फ भगत, खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के उड़िकेल बड़काटोली के रहने वाले जेबियर कोनगाड़ी, उड़िकेल घांसीटोली के रहने वाले संतोष कोनगाडी और तोरपा थाना क्षेत्र के ऐरमेरे निवासी जिबनुस आईन्द उर्फ दडियल उर्फ चोलल का नाम शामिल है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 7.65 एमएम का मैगजीन लगा लोडेड देशी पिस्टल, 3 गोली, 1 देशी कट्टा, 8 एमएम का 2 गोली, 2 पीएलएफआई संगठन का पर्चा, सिम लगा 2 मोबाइल, 5 प्लस लिखा 3 सीम, 2 आधार कार्ड और रोड रोलर जलाने हेतु पेट्रोल लाने में प्रयुक्त प्लास्टिक का बोतल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोग टोगरी के पास पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य ओझा पहान अपने सहयोगियों के साथ रायकेरा में बन रहे कस्तूरबा स्कूल बनाने वाले ठिकेदार एवं अम्मा पखना में बन रहे लेम्स गोदाम के ठिकेदार तथा व्यापारियों से लेवी वसूलने के उद्द्देश्य से दहशत फैलाने, अप्रिय घटना कारित करने के लिये इकठ्ठा हुए हैं. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के गुमला जिला के कामडारा थाना क्षेत्र, रॉची जिला के लापुंग थाना के जरिया जमाकेल क्षेत्र एवं खूँटी जिला के रनिया एवं तोरपा थाना क्षेत्र में सक्रिय सदस्य ओझा पहान उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो उर्फ भगत समेत चार उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया.
इस संबंध में रनिया थाना (काण्ड सं0-26/2025) में मामला दर्ज किया गया है. पूर्व में भी गिरफ्तार ओझा पहान एवं जिबनुस आईन्द के द्वारा तोरपा थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में जेसीबी जलाने तथा अन्य मामले में जेल जा चुका है. मई 2025 में रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए खडा रोड रोलर को आग लगाने की घटना में संलिप्ता रही है. घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. इस मामले में उग्रवादी गेन्दे बारला उर्फ लादेन को पूर्व में जेल भेजा गया था. ओझा पहान के विरुद्ध गुमला, खूंटी में 5 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *